हथियार तस्करी का चौथा आरोपी रिमांड पर
नागौर. अवैध तरीके से हथियारों की खरीद फरोख्त करने के मामले में गिरफ्तार चौथे आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। उपनिरीक्षक शिंभू सिंह ने बताया कि इंदास निवासी जगदीश जाट को मंगलवार देर शाम को शहर के हवाई पट्टी स्थित प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक १२ बोर का कट्टा व १५ कारतूस बरामद किए थे। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस को आरोपी से अभी और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस संबंध में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। मामले में पुलिस को अब तक चार देशी कट्टे व ३८ कारतूस बरामद हो चुके हैं।
क्चक्चक्च