पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आने लगे किसान, पहले दिन हुई 905 बोरियों की खरीद

आने लगे किसान, पहले दिन हुई 905 बोरियों की खरीद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
कृषि मंडी स्थित नागौर कॉ ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड ने बुधवार को समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के पहले दिन 905 बोरियां खरीदी हंै। सोसायटी ने गुरुवार को 1444 बोरियां खरीदने का लक्ष्य रखा है। सोसायटी के शाखा प्रबंधक पूर्ण मल शर्मा ने बताया कि सोसायटी की तरफ से समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद राजफैड के वरिष्ठ महाप्रबंधक ((वाणिज्य)) राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रिय अधिकारी विजय सिंह व अमर सिंह की देखरेख में शुरू हुई।
सोसायटी के महाप्रबंधक रामदेव मेहला व कृषि मंडी सचिव संतोष डेहरू ने किसानों की मूंगफली की जांच की। इस दौरान ढेर से 100 ग्राम मूंगफली लेकर दाने निकाले गए और 100 ग्राम में 70 ग्राम दाना होने का आंकलन किया गया। इसके बाद तुलाई की प्रकिया शुरु की गई। किसानों को बुधवार को भी टोकन नंबर जारी किए हंै। वर्तमान में सोसायटी के पास 16 हजार 500 बारदाना ((बोरी)) है। कोलकाता से बारदाना मंगवाया गया है।