पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीकेज से व्यर्थ बह रहा पानी

लीकेज से व्यर्थ बह रहा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावा। ग्राम बागोट में पिछले कई दिनों से जगह-जगह पाइप कनेक्शनों में लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बहता रहता है। इससे मार्गो में पानी भरने से कीचड़ फैल जाता है। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम के अधिकांश मौहल्लों में पाइप कनेक्शन में लीकेज होने के कारण कीचड़ फैल जाता है। सरपंच दाखां देवी ने बताया कि बार बार विभाग को जानकार देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर ग्राम बागोट के बालाजी मेला मैदान में खुदी हुई टयूबवेल को लगे हुए 6 महीने व्यतीत होने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। इससे मेला मैदान के निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिवप्रसाद वैष्णव ने टयूबवेल कनेक्शन शीघ्र करवाने की मांग की है।