किसानों का धरना 21वें दिन भी जारी
भास्कर न्यूज - नागौर
कलेक्ट्रेट के सामने लगातार 21वें दिन भी किसान का धरना जारी रहा। धरने को कई किसानों ने संबोधित किया।
धरने को संबोधित करते हुए खींवसर क्रय विक्रय कोआपरेटिव अध्यक्ष नारायण बेनीवाल ने कहा कि किसानों की मांगे वाजिब है तो फिर इन मांगों को मानने में सरकार को क्या हर्ज है। राज्य सरकार व अधिकारी किसानों की मांगों को अनदेखा कर रहे है। भेड़ के पूर्व सरपंच गणपत बिश्नोई ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं रही। बजरंग सैन, काशीराम बिश्नोई भेड़ ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें सरकार नहीं मान लेती तब तक धरना जारी रहेगा। कुचेरा के मुन्ना खां व्यापारी, पालड़ी जोधा के ओमप्रकाश सुथार, संग्राम काला ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान तेजा गायन व भोलाराम जनाणा ने कथावाचन किया। धरने को मुंदियाड़ सरपंच रेवन्तराम डांगा, पांचालसिद्धा सरपंच शंकर बिश्नोई, ग्वालू सरपंच नरसिंह गालवा, खरनाल सरपंच जेठाराम ईनाणिया, पुरखाराम ईनाणिया, शिवसेना जिला प्रमुख नारायणराम बिडियासर सहित किसानों ने संबोधित किया।
नागौर. कलेक्ट्रेट के बाहर धरने को संबोधित करते खींवसर कॉपरेटिव अध्यक्ष बेनीवाल।