पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सऊदी अरब में 100 भारतीय और फंसे

सऊदी अरब में 100 भारतीय और फंसे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
सऊदी अरब में 314 भारतीयों के फंसने और उनमें से 179 की मुश्किल से वतन वापसी होने का मामला अभी चल ही रहा है कि अब 100 लोगों के वहां रियाद में फंसने का एक और मामला सामने आया है। इन भारतीयों में से सबसे ज्यादा बिहार के 35 लोग हैं और इन्हें ड्राइवर की नौकरी के बहाने सऊदी अरब ले जाने के बाद कफिल((ठेकेदार)) ने वहां एक इमारत में बंद कर अपनी निजी हिरासत में रखा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी तरह दो भारतीय वहां से निकलकर भारतीय दूतावास तक पहुंच गए। अधिकृत सूत्रों के अनुसार रियाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने इस मामले में तत्काल एक्शन भी लिया है। रियाद में मारवाड़ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष झुंझुनूं निवासी मोहम्मद गुलाम खान और अन्य भारतीय भी अब इन फंसे हुए भारतीयों की मदद के प्रयास में जुटे हैं। भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन सीबी जॉर्ज व दूतावास के एक अन्य अधिकारी डॉ. कलाम कुरैशी ने उस इमारत का भी निरीक्षण किया है जहां ये भारतीय सऊदी कफिल की तथाकथित हिरासत में हैं। दूतावास अब भारतीयों की मदद के लिए सऊदी सरकार से बात करने में जुटा है।