- Hindi News
- होटलों पर मादक पदार्थों की बिक्री का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
होटलों पर मादक पदार्थों की बिक्री का खुलासा, संचालक गिरफ्तार
नागौर. जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे की कई होटलों पर मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर पहले से ही अंगुलियां उठ रही है। मगर बुधवार को सदर थाने की पुलिस ने कार्रवाई कर होटल संचालक को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। संचालक के कब्जे से 10 किलो डोडा पोस्त का चूरा और 63 पव्वे देशी शराब के जब्त किए हैं। सदर थाना प्रभारी डॉ. गीता विश्नोई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ के निर्देश पर बुधवार तड़के जोधपुर बाइपास पर होटल मूमल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान यहां एक कमरे में छिपाकर रखे 63 पव्वे देशी शराब व डोडा पोस्त का 10 किलो चूरा जब्त किया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान होटल संचालक राठौड़ी कुआं निवासी विजयसिंह पुत्र रामबक्ष माली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक से यह भी पूछा जा रहा है कि वह मादक पदार्थों की यह खेप कहां से लेकर आया। कार्रवाई के दौरान टीम में सदर थाने के एएसआई गोविंद सिंह, हैड कांस्टेबल महेश कुमार, चंद्रप्रकाश, रामदेव, चेलाराम, रामप्रकाश, सुरेश, भार मल, गणपत-राम आदि शामिल थे। शेष - पेज १५