पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम आज

मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर$ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एसडीएम के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए गुरुवार को मिर्धा कॉलेज में कार्यक्रम होगा। इसमें मिर्धा व गल्र्स कॉलेज के विद्यार्थी संयुक्त रुप से भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विजेता प्रतिभागी को 25 जनवरी को रतन बहन स्कूल में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकरलाल जाखड़ ने बताया कि 25 जनवरी को एनसीसी, एनएसएस स्वंयसेवक एवं विद्यार्थी मिर्धा कॉलेज से रैली के रूप में रवाना होकर 11 बजे रतन बहन गल्र्स स्कूल पहुंचेंगे।
खींवसर$ खींवसर उपखंड सहित गांवों में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए प्रचार- प्रसार जोरों पर चल रहा है। सरकारी स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता सहित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खींवसर उपखंड अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र के समस्त बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें। कस्बे के राउमावि खींवसर के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।