पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आज

एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. एनएसएस प्लस दो का तीसरा एक दिवसीय शिविर शुक्रवार को कांकरिया उमावि में आयोजित होगा। प्रधानाचार्य देवीदत्त शर्मा ने बताया कि इसमें 100 स्वयंसेवक भाग लेंगे। शिविर में रैली निकाल कर जनता को पॉलिथीन थैलियों के दुष्प्रभाव से अवगत करवाया जाएगा व थैलियों को एकत्र कर जलाया जाएगा। पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाए रखने के लिए शिविरार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा।
क्चक्चक्च
एसडीएम ने खुलवाया रास्ता
नागौर. संखवास गांव में दो पक्षों के बीच खसरे में से रास्ते को लेकर 12 साल से विवाद चल रहा विवाद बुधवार को समाप्त हो गया। एक पक्ष ने इस संबंध में कोर्ट में अपील कर रास्ता बंद करवा रखा था। उपखंड अधिकारी दलवीर सिंह ढढ्ढ़ा ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाईश की। इस पर बुधवार को रास्ता खुलवा दिया गया। इसके लिए ग्रामीणों ने एसडीएम का आभार व्यक्त किया।
क्चक्चक्च