पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षाएं सिर पर, कोर्स अधूरा, बच्चे परेशान

परीक्षाएं सिर पर, कोर्स अधूरा, बच्चे परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
जिले की माध्यमिक शिक्षा स्कूलों में व्याख्याताओं से लेकर शिक्षकों तक के रिक्त पदों के कारण शिक्षण व्यवस्था के हालात बदतर हैं। परीक्षाएं सिर हैं और जिले की कई स्कूलें ऐसी हैं जहां कोर्स अभी तक अधूरा है। इन स्कूलों में पढ़कर आगे बढऩे का सपना संजोने वाले बच्चे व उनके अभिभावक परेशान नजर आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी रिक्त पदों की समस्या से जूझ रहे हैं।
जैसे-तैसे शिक्षण व्यवस्था के नाम पर प्रारंभिक शिक्षा की स्कूलों से शिक्षकों को व्यवस्थार्थ लगाकर शिक्षा की गाड़ी खींची जा रही है। इस साल विधानसभा चुनाव में कई व्याख्याताओं सहित शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाने का असर भी बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। कई स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा नहीं होने से अभिभावकों व बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। रिक्त पदों की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि मौन नजर आ रहे हैं। स्कूलों में प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों के चलते शिक्षण व्यवस्था चरमरा रही है। अब देखना यह है कि नई सरकार स्कूलों के हालात सुधारने के लिए क्या कदम उठाएगी।
जिले में पदों का गणित
पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद
प्रधानाचार्य 214 103
प्रधानाध्यापक 415 260
व्याख्याता 1268 805
वरिष्ठ अ. 3140 782
वरिष्ठ शाशि 78 37
अध्यापक 589 297