पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से डेढ़ लाख का ऑयल डीजल चोरी

दुकान से डेढ़ लाख का ऑयल-डीजल चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. डीडवाना शहर में पिछले कई दिनों से छीना झपटी, लूटपाट की घटना के बाद बुधवार रात में नागौर रोड पर स्थित मोटर पाट्र्स की दुकान सीमा मोटर्स पर चोरी हो गई। इस दुकान से डेढ़ लाख के ऑयल-डीजल की बाल्टियां चोरी हुई बताई जा रही है। दुकान मालिक फियाज खान पठान ने पुलिस को बताया कि नागौर रोड पर उसकी केस्ट्रॉल की एजेंसी है। बुधवार देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर चला गया। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। शटर खोला तो अंदर रखी केस्ट्रॉल कंपनी की ऑयल-डीजल की बाल्टियां गायब थीं। दुकानदार ने कहा कि करीब डेढ़ लाख की ऑयल-डीजल की बाल्टियां चोरी हुई है। जानकारी मिलने पर एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी अर्जुनराम मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। फियाज खां के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई जगदीश सिंह कर रहे हैं। फियाज खां ने बताया कि इससे पूर्व भी एक सितंबर 2012 को भी इसी दुकान में करीब तीन लाख का सामान चोरी हुआ था। उस समय भी मामला दर्ज कराया। लेकिन अभी भी खुलासा नहीं हुआ है।