पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस दुकानों की नीलामी, करीब 50 हजार का राजस्व

दस दुकानों की नीलामी, करीब 50 हजार का राजस्व

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
श्री रामदेव पशु मेले के लिए दुकानों की नीलामी के पहले दिन केवल दस दुकानों की ही नीलामी हो सकी है। हालांकि दुकानदार तो यहां पर काफी संख्या में आए थे। लेकिन अभी दुकानदार अपने स्तर पर चर्चा में लगे थे। इस कारण पहले दिन दस दुकानों की नीलामी हुई। इस नीलामी से पशु पालन विभाग को करीब 50 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
पहले से जगह कम, अब नई परेशानी
मेला मैदान में इस बार पहले से ही जगह कम है। इसका कारण यह है कि इस बार तहसील के लिए आवंटित जमीन पर चारदीवारी का काम चल रहा है। साथ ही सदर थाने ने भी जगह घेर रखी है। अब ऊपर से तहसील कार्यालय की जमीन से होकर झंडा स्थल तक आने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। बुधवार रात में ठेकेदार ने चारदीवारी के लिए नींव खोदने के नाम पर इस रास्ते को रोक दिया। अब केवल झंडा स्थल वाला मार्ग बचा है। उस मार्ग से अगर सभी दुकानदार अपना सामान बड़े वाहनों में लेकर दुकान तक आएंगे तो उन्हें परेशानी होगी। मार्ग भी करीब 20 फीट ही है। ऐसे में दुकानों का सामान उतारने के लिए वाहनों को आगे-पीछे करना भी परेशानी वाला रहेगा।
हाइवे से कच्चा रैंप बनाए तो समाधान निकले
तहसील की चारदीवारी के ठीक पास दुकानें कटी है और दुकानों का मार्ग भी छोड़ रखा है। लेकिन अभी हाइवे से नीचे उतरने के लिए जगह उपयुक्त नहीं है। हाइवे से मैदान को जोडऩे वाले मार्ग तक मुरड़ डालकर रैंप बनाया जाए तो परेशानी से बचा जा सकता है। केवल झंडा स्थल वाले मार्ग से वाहनों को निकालना, पशु पालकों का आना साथ ही अधिकारियों, लोगों का आना-जाना काफी दिक्कतों भरा रहेगा। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि रैंप बनाने पर विचार हो रहा है।