पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण, सफर हुआ आसान

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण, सफर हुआ आसान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचेरा
केंद्रीय संस्कृति मंत्री सांसद चंद्रेश कुमारी ने गुरुवार को आकेली बी गांव में फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आकेली बी सहित आसपास के गांवों के लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुचेरा से आकेली बी, पौ धाम, भदवासी, बच्छवारी, दूधड़ास से डेगाना को जोडऩे वाली संपर्क सड़क में आकेली बी जाने में पहले सोलह किलोमीटर का सफर करना होता था। लेकिन अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिली है।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क से 16 किलोमीटर का सफर अब आठ किलोमीटर में बदल गया है। सड़क के लोकार्पण के मौके पर कुचेरा को ऑपरेटिव चेयरमैन महेंद्र सिंह चौधरी, पालिका के पूर्व चेयरमैन पुखराज टाक, पौ धाम महंत रामनिवास दास दादुपंथी, आकेली बी सरपंच नैनी देवी खोखर, इंद्र सिंह मेड़तिया, श्रवण सिंह, पूनास सरपंच छैलू सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे। वहीं चंद्रेश कुमारी ने पौ धाम पहुंचकर सुखराम दास बाबा की समाधि पर माथा टेका। इस मौके पर धाम के महंत रामनिवास दास महाराज ने उन्हें गुरू वाणी ग्रंथ भेंट किया। साथ ही उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।