काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
नागौर. स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नागौर द्वारा युवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को काव्य पाठ कार्यक्रम कांकरिया स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में सुरेश सोनी, अर्जुनराम लोमरोड़ निर्णायक थे। महाविद्यालय स्तर पर लक्ष्मण बिश्नोई विजेता तथा प्रियंका जोशी और पूजा बिश्नोई संयुक्त रूप से उपविजेता रही। उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर पर मोनिका गौड़ एवं रामस्वरूप प्रजापत संयुक्त रूप से विजेता तथा निरंजन आचार्य उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में से किशन गोरचिया, पूजा बिश्नोई लक्ष्मण बिश्नोई, प्रियंका जोशी, मनीष पाल सिंह, वासुदेव टाक, प्रवीण टाक, ने कविता प्रस्तुत की। रमेश ईनाणिया ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया।
क्चक्चक्च