आज दिलाई जाएगी मतदान की शपथ
नागौर$ उपखंड अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ढढ्ढ़ा ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की महता को देखते हुए नागौर विधान सभा क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों व शैक्षणिक संस्थाओं में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में शनिवार का अवकाश होने के कारण शुक्रवार को ही संक्षिप्त समारोह आयोजित कर मतदान व मतदाता पंजीकरण की महता पर मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।