- Hindi News
- मेड़ता न्याय क्षेत्र में नौ स्थानों पर आज से विधिक सेवा केंद्र
मेड़ता न्याय क्षेत्र में नौ स्थानों पर आज से विधिक सेवा केंद्र
मेड़ता सिटी. मेड़ता न्याय क्षेत्र के नौ ताल्लुका में प्रत्येक ताल्लुका के ग्राम में विधिक सेवा केन्द्र का शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुभारंभ होगा। शाम सवा चार बजे नाल्सा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश आरएम लोढ़ा प्रत्येक ताल्लुका के एक ग्राम में विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ करेंगे। ये केंद्र नागौर के ग्राम मूंडवा के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय, परबतसर के बिदियाद में राजीव गांधी सेवा केन्द्र, डीडवाना के मौलासर में आईटी सेन्टर, मकराना के बोरावड़ में पुराना ग्राम पंचायत भवन, लाडनूं के जसवंतगढ़ में आईटी सेन्टर, डेगाना के हरसौर में पुलिस चौकी, नावां के मारोठ में राजकीय अस्पताल, कुचामन के चितावा में राजीव गांधी सेवा केन्द्र व जायल के तरनाऊ में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में खुलेंगे।