पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में 80 मामलों का निपटारा

लोक अदालत में 80 मामलों का निपटारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायल आंचलिक. लोक अदालतें समाज को जोड़ती हैं। समाज में आपसी सामंजस्य बना रहे इसलिए लोक अदालत की शुरुआत हुई। आमजन को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह से अपने मामलों के निपटारे का फायदा लेना चाहिए। यह जानकारी सिविल न्यायिक मजिस्टे्रट देवेन्द्र कुमार भाटी ने स्थानीय उपखंड न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में दी। उपखंड अधिकारी अशोक कुमार योगी ने कहा कि वादी व प्रतिवादी की भावना से हटकर लोक अदालत का फायदा लेना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता जींयाराम गोदारा, सीडीपीओ उषा चौधरी, भारत विकास परिषद के माणकचंद भाटी व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रामस्वरूप कांकाणी ने पक्षकारों व ग्रामीण अंचल से आए लोगों में समझाइश से सुलह करवाई। अधिवक्ताओं ने इसमें सहयोग किया। इस दौरान तहसीलदार गोपालसिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान मण्डा, हरीश पारीक, बस्तीराम ढाका, अम्बालाल पाराशर सहित भू निरीक्षक व पटवारी मौजूद थे। उपखण्ड अधिकारी ने लोक अदालत को लेकर जोरदार प्रचार-प्रसार करवाया गया। असर भी हुआ, लोगों की भीड़ उमड़ी पहले ही दिन बंटवारे के सबसे ज्यादा फैसले हुए जिनमें ८० से ज्यादा पक्षकारों के मामले निपटाए गए। राजस्व न्यायालय में लोक अदालत के कारण दिनभर उपखंड मुख्यालय में ग्रामीणों का तांता लगा रहा।