पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1751 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

1751 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व प्रतिभाशाली बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से जिले की 1751 बालिकाओं को रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में 4 फरवरी को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक प्रथम की ओर से समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरु हो गई है। पुरस्कार पाने वाली बालिकाओं को सूचना देने के लिए संबंधित संस्था प्रधानों व नोडल अधिकारियों को सूचना भेजी जा रही है।
बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की राशि प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को उच्च स्तर की कक्षाओं में नियमित अध्ययनरत होना जरुरी है। संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि 10वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ग्यारहवीं में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार की राशि नहीं दी जाएगी। सभी पात्र छात्राओं को समारोह में एक घंटा पहले पहुंचना होगा। अभिभावकों का मानना है कि गार्गी पुरस्कार से बालिकाओं में पढ़ाई के प्रति कंपीटिशन की भावना जागृत होती है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित बालिकाओं को जिला स्तरीय समारोह में राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
नागौर जिले में 10वीं की 772 बालिकाओं को तीन-तीन हजार रुपए व कक्षा 12 की 979 बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। इनमें कला वर्ग की 635, विज्ञान वर्ग की 266, वाणिज्य वर्ग की 77 व वरिष्ठ उपाध्याय की एक छात्रा ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पुरस्कार चयन सूची में नाम दर्ज कराया है।
रेगुलर पढऩे का देना होगा प्रमाण
॥गार्गी पुरस्कार के लिए बालिकाओं को रेगुलर पढऩे का प्रमाण पत्र देना होगा। पुरस्कार पाने वाली छात्राएं संबंधित प्रपत्र अपने स्कूल के संस्था प्रधान से प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर समारोह में साथ लाएं।ञ्जञ्ज
-सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम-नागौर
प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए गृह विज्ञान व कंप्यूटर के बाह्य परीक्षक नियुक्त
भास्कर न्यूज - नागौर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली गृह विज्ञान व कंप्यूटर विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बाह्य परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 124 स्कूलों में 12वीं में गृह विज्ञान व 155 स्कूलों में कंप्यूटर विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करवाने के लिए 50 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। परीक्षकों से संबंधित आदेश नोडल केंद्रों पर भेजे गए हैं। वहां से संबंधित स्कूलों के संस्था प्रधान आदेशों की प्रति प्राप्त कर परीक्षकों से संपर्क कर अपने स्कूल की परीक्षाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। चौधरी ने बताया कि परीक्षकों को भी आदेश भेजे गए हैं। समय पर परीक्षाएं पूरी नहीं होने पर संबंधित संस्था प्रधान जिम्मेदार होंगे।