बाला साहब ठाकरे की जयंती मनाई
भास्कर न्यूज - नागौर
नेहरू उद्यान में गुरुवार को शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की ८८ वीं जयंती मनाई गई। जिला प्रमुख नारायण बिडियासर ने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ठाकरे के जीवन पर विचार रखे। युवाओं से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का आह्वान किया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, गोविंद खटीक, शैतान राम ढाका, दिनेश प्रजापत, अनुराग शर्मा, दुर्गाराम मेघवाल, बीराराम, बीरमा राम भांबू, बंटी सैनी, रामावतार खोखर, दिनेश मेघवाल, प्रेमसुख सोऊ, हरेंद्र सहित कई लोग उपस्थित थे।