- Hindi News
- कांग्रेस कार्यालय में जन आवाज संगोष्ठी संपन्न
कांग्रेस कार्यालय में जन आवाज संगोष्ठी संपन्न
नागौर. कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जन आवाज संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा 73 वें व 74 वें संविधान संशोधन के फलस्वरूप पंचायत व नगरीय निकाय को मिले संवैधानिक दर्जे की समीक्षा करने के लिए तैयार किए जा घोषणा पत्र पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संयोजक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि 11 वीं व 12 वीं अनुसूची में दर्ज विषयों के विकेंद्रीकरण की राज्यवार स्थिति का अध्ययन करने व कानून में आवश्यक सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करने के लिए यह घोषणा पत्र बनाया जा रहा है। इस अवसर पर शौकत अली, जिला उपाध्यक्ष कयूम गौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण खिलेरी, मकबूल अहमद अंसारी, चांद बीबी, दिलफराज खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्चक्चक्च