- Hindi News
- तीन मामलों में दो आरोपियों को भेजा जेल, एक रिमांड पर
तीन मामलों में दो आरोपियों को भेजा जेल, एक रिमांड पर
नागौर. डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किए आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। थानाधिकारी गीता बिश्नोई ने बताया कि होटल संचालक राठौड़ी कुआं निवासी विजय सिंह को 10 किलो डोडा पोस्त के चूरे व 63 पव्वे देशी शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। वहीं बुधवार को जेब तराशी में पकड़े गए दूसरे आरोपी रियांबड़ी निवासी ओमप्रकाश उर्फ अमकाराम बावरी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पादुकलां में पकड़ा था। इस मामले में संपत बावरी को पहले ही जेल भेज दिया है। वहीं तीसरा आरोपी रामदेव बावरी अजमेर जेल में बंद है। अवैध हथियार मामले में गिरफ्तार चौथे आरोपी इंदास निवासी जगदीश जाट का रिमांड पूरा होने पर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।