जुआ खेलते चार गिरफ्तार
नागौर. कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न जगहों पर दबिशें देकर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुराना बस स्टैंड पर भदाणा निवासी पुनाराम को खाई वाली करते पकड़ कर 300 रुपए बरामद किए। पुराना बस स्टैंड पर ही रोडवेज डिपो के पीछे रहने वाले जगदीश मोची को गिरफ्तार 370 रुपए, कुम्हारवाड़ा के कालूराम कुम्हार को काजियों के चौक में पकड़ कर 580 रुपए व खाई गली में जुआ खेल रहे हुसैन कॉलोनी के मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार कर 510 रुपए बरामद किए।
क्चक्चक्च