सांसद एलएडी के कार्यों की समीक्षा
नागौर. जिला कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान ने गुरुवार को सांसद ज्योति मिर्धा के साथ सांसद एलएडी के तहत किए गए कार्यों के पूरे होने की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने जिला परिषद के सीईओ एनके स्वर्णकार को निर्देश दिए कि जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनकी रिपोर्ट शीघ्र अपडेट की जाए व चैक जारी किए जाएं । ताकि एलएडी फंड से आगामी कार्यों के लिए राशि जारी हो सके। वहीं सांसद ज्योति मिर्धा ने जिला कलेक्टर से जिले में विकास को लेकर चर्चा भी की। बैठक के दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमेन नंद किशोर सदावत आदि मौजूद थे।
क्चक्चक्च
अवैध खनन पर हो सख्त कार्रवाई
नागौर. जिला कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान ने अवैध खनन रोकथाम संबंधी समिति की गुरुवार को बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन संबंधी जिले के संवेदनशील इलाकों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन पर पूरी निगरानी रखी जाए। वहीं अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में माइनिंग इंजीनियर मनीष वर्मा, गोटन के सहायक अभियंता माइंस सुशील अग्रवाल, आरएसएमएम के मैनेजर माइंस केआर चौधरी, जेके व्हाइट सीमेंट से वरिष्ठ प्रबंधक बजरंग लाल व डीएफओ वेद प्रकाश गुर्जर मौजूद थे।
क्चक्चक्च
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दो फरवरी से
नागौर. राज्य सरकार की 60 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत राजकीय स्टेडियम में कबड्डी व जिम्नास्टिक खेलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 3 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु 28 फरवरी तक 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ी को आयु प्रमाण पत्र संलग्न करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र नागौर से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी प्रविष्टि एक फरवरी को शाम तक नागौर स्टेडियम पर दी जा सकती है। जिला खेलकूद प्रभारी भंवर सियाक के अनुसार टीम प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में खिलाडिय़ों की संख्या कबड्डी में 10 में जिम्नास्टिक में 6 होगी।