पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनों में हुई 1845 बोरी मूंगफली की खरीद

दो दिनों में हुई 1845 बोरी मूंगफली की खरीद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
कृषि मंडी स्थित नागौर कॉ ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड ने पहले दो दिनों में 1845 बोरी मूंगफली की खरीद की है। बुधवार को 905 बोरियां व गुरुवार को 940 बोरियां खरीदी हैं।
सोसायटी ने गुरुवार को 1444 बोरियां खरीदने का लक्ष्य रखा था। लेकिन 940 बोरियां ही खरीदी जा सकी। वहीं शुक्रवार को 1500 बोरियां खरीदने का लक्ष्य रखा है। सोसायटी के शाखा प्रबंधक पूर्णमल शर्मा ने बताया कि सोसायटी की तरफ से समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के लिए गुरुवार को सोसायटी के महाप्रबंधक रामदेव मेहला व कृषि मंडी सचिव संतोष डेहरू ने मूंगफली की जांच की। अधिकतर किसान क्वालिटी पर खरे उतरे है।