पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने काटे वाहनों के चालान

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने काटे वाहनों के चालान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नावां शहर
उपखंड मुख्यालय की पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहनों की जांच कर यातायात नियमों की पालना के निर्देश दिए। सहायक थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने पुलिस जाब्ते के साथ सांभर तिराहे पर वाहनों की जांच की। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट पहन कर वाहन चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान चौधरी ने वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने, यातायात नियमों की पालना करने की बात कही। उन्होंने बताया कि अधिकांश दुपहिया वाहन चालक दो से अधिक सवारियां बैठा कर वाहन चलाते है तथा इस दौरान यातायात नियमों की पालना नहीं करते और तेज गति से अपने वाहनो को दौड़ाते है। ऐसे वाहन चालको पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की पालना के निर्देश दिए। वाहनों की जांच के दौरान यातायात नियमों की पालना नहीं करते पाए जाने पर वाहन चालकों के चालान काटे।
रिड़. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पीलवा पुलिस ने गुरुवार को वाहनों की सघन जांच कर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान काटे। एएसआई रेशमाराम बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने डेगाना-किशनगढ़ मार्ग पर स्थित बाजवास सीएचसी के सामने वाहनों की जांच कर रिफ्लेक्टर लगाए। इस दौरान पुलिस ने 10 वाहनों के चालान काटकर कागजात के अभाव में एक दुपहिया वाहन को जब्त किया।