एसपी आज करेंगे जनसंपर्क
नागौर. जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों में आमजन की समस्याएं सुनेंगे व सीएलजी व शांति समिति की बैठकों में भाग लेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी बाघाराम बिश्नोई ने बताया कि एसपी गौड़ सुबह 11 बजे पुलिस थाना जायल, 12.30 बजे डीडवाना, 1.30 बजे मौलासर, 2.30 बजे कुचामन व 4 बजे मकराना थाने में जनसंपर्क करेंगे। जनसंपर्क के दौरान आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश देंगे।
क्चक्चक्च
भेड़-बकरियों से भरी कैंपर जब्त
नागौर. श्रीबालाजी पुलिस ने बोलेरो कैंपर में भेड़-बकरियां भरकर ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। थानाधिकारी शांतिलाल जीनगर ने बताया कि मौलासर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा निवासी मोहम्मद आरीफ को बीकानेर से नागौर आते समय रेलवे फाटक के पास दबिश देकर मामला दर्ज किया है।
क्चक्चक्च
घर में घुसकर मारपीट
नागौर. खींवसर थाने कांटिया गांव के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट करने व नकदी चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कांटिया के केशाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि कांटिया के ही धर्माराम, गोमदराम व निंबाराम जाट ने बुधवार रात में उसके घर में घुसकर मारपीट की व 35 हजार रुपए चोरी कर लिए।
क्चक्चक्च
मोबाइल पर अपहरण की धमकी
नागौर. सदर थाने में भदाणा गांव की एक महिला ने मोबाइल पर पुत्री से अश्लील बातें करने व अपहरण की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार भदाणा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी कि झाड़ीसरा निवासी जगमाल जाट उसकी पुत्री को फोन कर काफी दिनों से मना करने के बावजूद अश्लील बातें कर रहा था व अपहरण की धमकी दे रहा था।
क्चक्चक्च