पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘राष्ट्र भक्ति सभी सदगुणों की जननी’

‘राष्ट्र भक्ति सभी सदगुणों की जननी’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को भारत माता पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान, जिला प्रमुख बिंदु चौधरी, समाज सेवी माधव दास मोदी सहित अतिथियों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि नियमित व्यायाम से शारीरिक व्याधियां भी नहीं होती है तथा मन व दिमाग में विद्या का अर्जन भी अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि देश में संस्कृति को पोषण करने वाली शिक्षा
होने से देवता का भाव साकार हो सकेगा।
मुख्य वक्ता विद्या भारती के दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने कहा कि राष्ट्र भक्ति सभी सदगुणों की जननी है। उसी के अनुरूप विद्या भारती 25 हजार विद्यालयों के माध्यम से आज सर्वागींण विकास कर रही है। जिला प्रमुख बिंदू चौधरी ने भ्रष्टाचार, महंगाई, आदि देशव्यापी समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में माधवदास मोदी, बालिका शिक्षा राष्ट्रीय सह संयोजिका प्रमिला शर्मा, प्रधानाचार्य जंवरी लाल जांगिड़, गंगाविशन डेलू ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने शिक्षक भगवानाराम, मुरलीधर शर्मा व मेघराज राव के मार्गदर्शन में सामूहिक योग, व्यायाम, योग चाप प्रदर्शन किए। छात्रों
ने मुंह से आग निकालना, आग के गोले सहित साहसिक
प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से भारतीय भागों के साथ शास्त्रीय व देशभक्ति रचना बजाकर मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम का संचालन क्षिप्रा शर्मा ने किया। समारोह में प्रबंधक हरीराम धारणियां, उम्मेदसिंह राजपुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में बालिका छात्रावास का शिलान्यास व बालिका विद्यालय में हरिराम मानधानिया प्रजापत की स्मृति में केशर देवी द्वारा निर्मित शीतल जल गृह का लोकार्पण किया गया। शारदा बाल निकेतन के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा उपेक्षित जनशिक्षा निधि व कुष्ठ निवारण संघ चांपा मध्यप्रदेश के लिए जन सहयोग से एकत्र की हुई तीन लाख 16 हजार रुपए की राशि का चैक विद्याभारती के जोधपुर प्रांत निरीक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित को दिया।