३५ विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर
नागौर$ वद्र्धमान जैन मण्डल द्वारा गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय डेह में स्वेटर वितरण किया गया। मंडल के अध्यक्ष रिखबचंद नाहटा ने बताया कि विद्यालय में डेह के विनोद कुमार सबलावत की आर्थिक सहायता से 35 जरूरतमंद व गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर मंडल सचिव छिमू ललवानी, कोषाध्यक्ष महावीर नाहटा, प्रमिल नाहटा, विमल चंद नाहटा, प्रदीप डागा, बलवंत, वद्र्धमान डागा, डेह के अमित सुराणा, महेन्द्र पहाडिय़ा मौजूद थे।
क्चक्चक्च