पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरएचएम कार्मिकों ने दिया सांकेतिक धरना

एनआरएचएम कार्मिकों ने दिया सांकेतिक धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. राजस्थान एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले के 1100 नर्सेज सहित पूरे प्रदेश में 16000 एनआरएचएम नर्सेज एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया व रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिला व प्रदेश अध्यक्ष मनफूल पूनिया ने कहा कि मांगे नहीं मानने पर नर्सेज आंदोलन करेंगे। साथ ही 27 जनवरी को प्रस्तावित जयपुर में होने वाली प्रदेशव्यापी महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। एनआरएचएम कार्मिकों के अवकाश के कारण गुरुवार को होने वाला टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हुआ। धरने को सुमित्रा, जमना, हनुमानराम, दिनेश जाखड़, मुकेश, सुरेन्द्र, इमरान, रेखाराम, छोटूराम, रवि अपूर्वा, सांवरमल, ताराचंद, इंद्रा, भंवरलाल, हरेन्द्र एवं शिवराम सहित अनेक नर्सेज ने संबोधित किया।
क्चक्चक्च