पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आबकारी विभाग की कार्रवाई, आठ को पकड़ा

आबकारी विभाग की कार्रवाई, आठ को पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह बीका के निर्देश पर शुक्रवार को आबकारी टीम ने जिले में अलग अलग जगहों से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से पांच आरोपी तो पुराने मामलों में फरार चल रहे थे जबकि तीन को अवैध शराब बेचते पकड़ा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि गुरुवार देर रात नावां तहसील के गांव मारोठ में दबिश देकर आबकारी निरीक्षक विकास शर्मा ने रामेश्वर पुत्र रामचंद्र मीणा को गिरफ्तार किया।
टीम को उसके पास से 7 पेटियों में हरियाणा मार्का की 84 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। दूसरे मामले में नावां तहसील के लूणवा गांव निवासी मुकेश पुत्र सुंडाराम को तीन माह पुराने मामले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। परबतसर के बुड़सू गांव में आबकारी निरीक्षक पूजा यादव ने दबिश देते हुए अवैध शराब बेचने के मामले में चौथू राम पुत्र गणेशाराम बावरी को गिरफ्तार किया।
उसके पास से दो लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई। छापरवाड़ा में कार्रवाई करते हुए देवाराम पुत्र मोतीराम बावरी को 2 लीटर हथकढ़ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मेड़ता क्षेत्र के भैरूंदा गांव से बिस्सा ने पुराने मामले में फरार बंशीराम पुत्र श्रवण राम बावरी, चैनाराम पुत्र सुआराम बावरी को गिरफ्तार किया। सूर्यास गांव से अवैध शराब के पुराने मामले में कंवराई पत्नी श्रवण राम बावरी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी पीओ विजय जोशी ने भैरूंदा निवासी सुआराम पुत्र पूसाराम को अवैध शराब बनाने के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया।