प्रायोगिक परीक्षा 27 से
नागौर. विज्ञान वर्ग के उन सभी स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 27 जनवरी से होगी, जिन्होंने इस महाविद्यालय से परीक्षा का आवेदन भरा है। जो विद्यार्थी प्रायोगिक फीस भरने से वंचित रह गए हैं वे सभी विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा से पूर्व अपनी फीस जमा करवाकर प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। अन्यथा प्रायोगिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
क्चक्च -
48 छात्रों को स्वेटर वितरित
नागौर. भारत विकास परिषद की तरफ से राठौड़ी कुआं स्थित प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के 48 विद्यार्थियों को स्वेटर दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. बीएल भूतड़ा, डॉ. अनिल पुरोहित, प्रधानाध्यापक गौरी शंकर गौड़, परिषद के शाखा सचिव कैलाश सारड़ा, वरिष्ठ अध्यापक महावीर सिंह व शारीरिक शिक्षक बाबूलाल भाटी मौजूद थे। इस दौरान बालिकाओं की गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें नेहा रांकावत ने प्रथम व मोनिका सांखला ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
क्चक्चक्च
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मारी बाजी
नागौर. मिर्धा कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकल्प के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बाजी मारी। मतदान के प्रति जागरूकता विषय पर निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिताएं हुई। प्रोफेसर सुरेंद्र कागट, डॉ. मनीष जोशी एवं प्रोफेसर भूपेश चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निबंध में ललिता मिश्र प्रथम, प्रियंका सारस्वत द्वितीय, ऋतंभरा भाटी एवं स्वराज लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में पूजा बिश्नोई ने प्रथम, मोनिका तिवाड़ी ने द्वितीय, कांता वैष्णव एवं विजय लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋतंभरा भाटी प्रथम, यशोदा द्वितीय, प्रियंका सारस्वत तृतीय, पुष्पा एवं मोनिका तिवाड़ी का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। सभी विजेताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को रतन बहन स्कूल में दोपहर 12.30 बजे पुरस्कार दिया जाएगा।
क्चक्चक्च