उमराह पूरी कर लौटे यात्रियों का स्वागत
बासनी. मक्का मदीना में उमराह की यात्रा पूरी कर दो सदस्यों का पहला दल शुक्रवार को बासनी लौट आया। बासनी के मोहसिन ने बताया कि हाजी हैदर अली छावनी वाले और अंजुमन बानो वहां से लौटे हैं। यह यात्री राणकपुर बान्द्रा एक्सप्रेस से नागौर पहुंचे। यहां पहुंचते ही इन यात्रियों का जोरदार इस्तकबाल किया गया। हाजियों को फूल मालाएं पहनाकर उन्हें हाजी बनने की मुबारक बाद दी गई। इस मौके पर हाजी हैदर अली छावनी वाले ने बताया कि बचपन से तमन्ना थी कि एक बार हज यात्रा पर जाऊं। अल्लाह का शुक्र है कि उमराह हज पर जाने का मौका मिला। इस मौके पर हाजियों का स्वागत करने वालों में मोहम्मद सरदार, अल्ताफ हुसैन, मोहम्मद उस्मान, सैफुर्रहमान और मोहम्मद इकबाल सहित अनेक लोक मौजूद थे। शाम को बासनी में हाजियों के सम्मान में उनके दोस्तों और परिजनों ने दावत का आयोजन रखा।
क्चक्चक्च