विधायक हबीबुर्रहमान ने पेश की चादर
बासनी$ भाजपा विधायक हाजी हबीबुर्रहमान शुक्रवार को नागौर आए। शाम को उन्होंने सूफी हमीदुद्दीन तारेकीन की दरगाह में जाकर चादर शरीफ चढ़ाई और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआएं मांगी।
इस दौरान शहर काजी मेराज मोहम्मद उस्मानी, पूर्व दरगाह सदर मोहम्मद अख्तर पहलवान मुल्तानी, गुलाम शब्बर, महेन्द्र सुराणा, प्रमोद जैन, कमल सैन, अब्दुल गफ्फार लोहार, नूर मोहम्मद रंगरेज, मोहम्मद शरीफ कुरैशी, लियाकत अली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।