पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटर साइकिल व मोपेड की भिड़ंत में दो घायल

मोटर साइकिल व मोपेड की भिड़ंत में दो घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. मूंडवा चौराहा स्थित होटल गंगा सिंह पैलेस के सामने शुक्रवार शाम चार बजे के करीब मोटर साइकिल व मोपेड की भिडं़त में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार डेगाना के चोसली गांव निवासी जगदीश पुत्र गोवर्धन मेघवाल मोटर साइकिल पर मानासर की ओर जा रहा था। सामने से मोपेड पर आ रहे बड़ली निवासी शिवप्रकाश पुत्र रत्न प्रकाश रेगर की उससे टक्कर हो गई। दोनों के सिर व मुंह पर चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 को फोन कर बुलाया व दोनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं करवाया गया।
क्चक्चक्च