पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान छात्रा बेहोश

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दौरान छात्रा बेहोश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. शहर के स्टेडियम में चल रही 26 जनवरी की तैयारियों के दौरान शुक्रवार को एक छात्रा परेड में बेहोश हो गई। उसे 108 एंबुलेंस द्वारा राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कुछ दिनों से स्कूली छात्र छात्राओं को यहां परेड व रिहर्सल करवाई जा रही है। शुक्रवार को तेलीवाड़ा निवासी 14 वर्षीय उर्मिला पुत्री शिवराम बोराणा बेहोश हो गई। कुछ देर तक उसे होश में लाने की कोशिश की गई। वहां मौजूद टीचर ने 108 को फोन लगाया व बालिका को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुलाया गया। डॉक्टरों को शुरुआती दौर में यह मामला ज्यादा अभ्यास के कारण थकान होने से बेहोशी का लग रहा है।
क्चक्चक्च