पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं दिखा जन सुनवाई में लोगों का रुझान

नहीं दिखा जन सुनवाई में लोगों का रुझान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शुक्रवार को मानासर स्थित पंचायत समिति में एसडीएम की अध्यक्षता में संपर्क समाधान शिविर का आयोजन हुआ।
इसमें पहले कलेक्टर वीणा प्रधान के आने की भी सूचना थी लेकिन कलेक्ट्रेट में अन्य बैठक के चलते वे नहीं आ सकी। सुबह 10 बजे के करीब सुनवाई शुरू की गई। इसमें आस पास के गांवों से राजस्व, पेंशन सहित सात मामले लेकर आए पीडि़तों में से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन सुनवाई में जनता का रुझान कम ही दिखा। इस दौरान जलदाय, चिकित्सा, नगर परिषद, कृषि, राजस्व, डिस्कॉम विभाग सहित सभी विभागों के एक एक प्रतिनिधि मौजूद रहे। शाम चार बजे से पहले ही सुनवाई समाप्त कर दी गई। पूरे दिन में केवल सात मामले ही आए। इनमें से एक पेंशन शुरू करवाने का मामला था। पीडि़त ने बताया कि काफी समय से उसकी पेंशन शुरू नहीं की जा रही है। एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ ने तुरंत उसकी पेंशन स्वीकृति के कागज उसको थमा दिए। शुक्रवार को जन सुनवाई के साथ ऑनलाइन शिकायत पोर्टल ‘सुगम’ का भी समिति में शुभारंभ किया गया। अब कोई भी अपनी शिकायत सीधे ही विभाग को ऑनलाइन कर सकता है। साथ ही विभाग द्वारा उस मामले में 15 दिन के भीतर कार्रवाई जरूरी है।