- Hindi News
- विदेश से आए पति को पत्नी ने निकाला घर से
विदेश से आए पति को पत्नी ने निकाला घर से
भास्कर न्यूज क्च नागौर
बड़ी खाटू कस्बे के अब्दुल हमीद ने करीब 6 साल तक विदेश में रात दिन मेहनत कर गांव में प्लॉट खरीदा। मकान तक बनवा दिया।
लेकिन वह लौट कर आया तो उसकी पत्नी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसे घर से निकाल दिया। उसकी पत्नी ससुराल वालों से अलग रहती थी। अब अब्दुल हमीद की मदद कोई नहीं कर रहा।
आखिर हमीद ने परेशान होकर अपनी पत्नी व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने व मेहनत की कमाई से खरीदा गया प्लॉट व मकान हड़पने के आरोप में मामला कोर्ट इस्तगासे के जरिए दर्ज करवाया है। इससे पहले हमीद की पत्नी ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त कर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवा दिया।
बड़ी खाटू थानाधिकारी हरीश सांखला ने बताया कि अब्दुल हमीद करीब छह साल से विदेश में कमाई कर पिछले दिनों ही गांव वापस लौटा था। घर आने उसने परिवार की जानकारी जुटाई तो उसके होश ही उड़ गए। हमीद का आरोप है कि बड़ी खाटू के ही आबिद सोरगर, पत्नी अफरोजा, सईद अहमद, पारा व उसके साथियों ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।