पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु मेले में दूसरे जिलों से बुलाएंगे डॉक्टर

पशु मेले में दूसरे जिलों से बुलाएंगे डॉक्टर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
श्री रामदेव पशु मेला 31 जनवरी को शुरू हो रहा है। अभी से पशुपालकों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग की तैयारियों की गति नहीं बढ़ पा रही। इसका कारण यह है कि विभाग के पास पर्याप्त स्टॉफ नहीं है। विभिन्न गतिविधियों की जिम्मेदारी बाबुओं को देनी पड़ रही है। इन हालात के कारण अधिकारियों को
तैयारियों के लिए सर्दी में भी पसीने छूट रहे हैं।
पशु चिकित्सा के जिले के 55 अस्पतालों में से 25 में डॉक्टर ही नहीं हैं। लंबे समय से इन पदों को भरने के लिए कई बार रिमांइडर भेजने के बाद भी नागौर में डॉक्टर नहीं लगाए गए हैं। कुछ समय पहले पशु पालन विभाग में डॉक्टरों व अन्य पदों पर भर्ती भी हुई थी।
इसमें नागौर के कई युवक भी नौकरी पर लगे। लेकिन विभाग ने इन युवकों को नागौर में लगाने की बजाए जालौर, बाड़मेर लगा दिया। नागौर में कुछ ही पदों को यहां वहां से लाकर भरा गया। लेकिन इससे विभाग की परेशानी खत्म नहीं हुई।
बाहर से डॉक्टरों को बुलाया
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक दिनेश शर्मा ने बताया कि मेले में चौकियां लगाने, रवन्ना, प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र जारी करने, भंडार प्रभारी, लाइन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था सहित जिम्मेदारी डॉक्टरों को दी जाती है। पशु मेले की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास रहती है। उपनिदेशक ने बताया कि मेले में व्यवस्था के लिए संभागीय अतिरिक्त निदेशक ने भीलवाड़ा व टोंक के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। कुचामन से भी डॉक्टरों को बुलाया है। इससे भी पूर्ति नहीं हुई तो विभाग के बाबुओं व अन्य कार्मिकों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।