जुआ खेलते दो गिरफ्तार
नागौर. कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग अलग मामलों में दो जुआरियों को गिरफ्तारी किया। पुलिस के अनुसार बच्चा खाडा निवासी बाबूलाल साटिया को बड़ली रोड पर खाईवाली करते पकड़ा गया। उसके पास 460 रुपए बरामद हुए। इसी प्रकार नेहरू कॉलोनी निवासी बाबू खान कायमखानी को सूफी साहब की दरगाह के पास 540 रुपए का जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया।
क्चक्चक्च
स्थाई वारंटी गिरफ्तार
नागौर। कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के मामले में एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बच्चा खाडा निवासी मेहबूब खान काफी समय से दहेज प्रताडऩा के मामले में फरार चल रहा था। उसे गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
क्चक्चक्च
डोडा पोस्त के आरोपी को भेजा जेल
नागौर। कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले नेशनल हाइवे स्थित एक होटल चालक को अवैध शराब व डोडा पोस्त रखने के आरोप में पकड़ा था। पुलिस के अनुसार राठौड़ी कुआं निवासी विजय सिंह को 10 किलो डोडा व 63 पव्वे देशी शराब के रखने के आरोप में पकड़ा गया था। शुक्रवार को उसका एक दिन का रिमांड पुरा होने पर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
क्चक्चक्च
नहीं लगा चोरों का सुराग
नागौर. सैनिक बस्ती के एक किराए दार के घर में दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी का पुलिस को अब तक सुराग नहीं लगा है। गुरुवार दिन में सैनिक बस्ती के सोना राम चौधरी के किराए दार उड़ीसा निवासी उत्तम चरण के घर से चारों ने रसोई की खिड़की तोड़ कर घर में प्रवेश किया व अलमारी से लाखों के जेवरात व नकदी चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ अब तक दिल्ली दरवाजा की दो दुकानों से हुई चोरी का सुराग भी पुलिस नहीं लगा पाई है।
क्चक्चक्च