पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में नर्सरी एडमिशन पर रोक नहीं : सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली में नर्सरी एडमिशन पर रोक नहीं : सुप्रीम कोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेनेवा - सीरिया ने धमकी दी है कि अगर शनिवार तक गंभीर बातचीत नहीं हुई तो सरकारी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता से हट जाएगा। यह धमकी सीरिया के विदेश मंत्री वालिद मुअल्लम ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र वार्ताकार लखदर ब्राहिमी से बातचीत के दौरान दी। सीरिया की सरकार और विपक्ष के प्रतिनिधि एक साथ बैठ कर बात नहीं कर रहे हैं। इसलिए ब्राहिमी को दोनों से अलग-अलग बात करनी पड़ रही है। दोनों पक्षों की एक साथ बैठक शुक्रवार से होने वाली थी। लेकिन दोनों ही साथ बैठने को तैयार नहीं हुए। बातचीत का शुक्रवार को तीसरा दिन था। इसकी मध्यस्थता संयुक्त राष्ट्र कर रहा है।



सीरिया ने दी जेनेवा वार्ता के बहिष्कार की धमकी

नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि उसने यह भी कहा है कि निजी और सरकार से मदद न लेने वाले स्कूलों की याचिका पर ३१ जनवरी को सुनवाई होगी। एडमिशन के लिए उपराज्यपाल के निर्देश के खिलाफ दिल्ली के स्कूलों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। ये वे स्कूल हैं जिन्हें सरकारी मदद नहीं मिलती है। जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि उपराज्यपाल ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद ही फैसला लिया होगा। वे न सिर्फ विद्वान हैं, बल्कि अच्छे शिक्षाविद् भी हैं।