पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा आज नावां में

सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा आज नावां में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा शनिवार को नावां क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वह शाम ४ बजे नावां पहुंच कर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। कार्यक्रम में सांसद के साथ नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
क्चक्चक्च
गाय से टकराकर बाइक सवार घायल
नागौर. रोल थाने के हरिमा गांव के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब दो बाइक सवार गाय से टकराकर नीचे गिर गए। पुलिस के अनुसार छोटी खाटू निवासी हड़मान पुत्र भगुराम मेघवाल व श्रवण राम पुत्र केशाराम मेघवाल बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक गाय सड़क के बीच में आ गई। उससे टकराकर दोनों नीचे गिर गए। लोगों ने 108 को फोन कर बुलाया व घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। हड़मान राम को काफी चोटें लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। श्रवण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।