पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ स्थानों पर शुरू हुए विधिक सेवा केंद्र

नौ स्थानों पर शुरू हुए विधिक सेवा केंद्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्च नागौर
शुक्रवार से नागौर जिले में मेड़ता न्याय क्षेत्र के नौ ताल्लुका में विधिक सेवा केंद्रों की शुरुआत समारोह पूर्वक की गई।
इन केंद्रों पर लोगों को कानूनी सहायता व परामर्श मुहैया करवाया जाएगा। इन सेवा केंद्रों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश आरएम लोढ़ा ने किया।
मारवाड़ मूंडवा. यहां तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ सीजेएम योगेन्द्र शर्मा, सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. योगेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष गोसिन्हा, बार एसोसिएशन नागौर के अध्यक्ष रामकिशोर मुण्डेल ने किया। सीजेएम ने केन्द्र की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में बताना, विभिन्न कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है। आपसी विवादों का निपटारा न्यायालय में पहुंचने से पहले ही हो जाए, यह भी इसकी कार्यप्रणाली का हिस्सा होगा। मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने कहा कि आम जनता को कानूनों की जानकारी देने के लिए इस प्रकार के केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। पीडि़त वर्ग एवं कमजोर वर्ग को संरक्षण मिले इसका मुख्य उद्देश्य है। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पुरोहित ने किया। इस दौरान विकास अधिकारी रामचन्द्र मीणा, मूंडवा थानाधिकारी हरि नारायण मीणा, केन्द्र के अध्यक्ष कैलाश बाज्या, अधिवक्ता पवन श्रीमाली, दिनेश हेडा, हेमाराम गोलिया, हनुमान फिड़ौदा, भरत ओझा, मुकेश चौधरी, चन्द्र शेखर चौधरी, हरदेव राम, चन्द्र प्रकाश मिर्धा तथा अशोक वैष्णव इत्यादि उपस्थित थे।
जायल. ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जनकारी देने व पहले के केस में राजीनामों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्यों से जायल ब्लॉक के पहले विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ शुक्रवार को तरनाऊ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हुआ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति जायल द्वारा ग्राम स्तर पर विधिक सेवा केन्द्र का तरनाऊ में राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया गया। इस दौरान विधिक सेवा केन्द्र जायल के अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जायल देवेन्द्र कुमार भाटी, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार योगी, विकास अधिकारी हरफूल सिंह चौधरी, जायल थानाधिकारी भारत सिंह सहित कई अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे। सचिव जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया की अधिवक्ता हरीश कुमार पारीक इस केन्द्र पर कानूनी सलाहकार के नाते कार्यरत रहेंगे। इस दौरान तरनाऊ के सरपंच, पंच ग्राम सेवक, अधिवक्ता संघ जायल के अधिवक्ता रामनारायण चौधरी, बस्तीराम ढाका, दशरथ सिंह राठौड़, अंबालाल पाराशर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।