- Hindi News
- ताला तोड़कर ढाई लाख से अधिक के जेवरात चोरी
ताला तोड़कर ढाई लाख से अधिक के जेवरात चोरी
भास्कर न्यूज - नागौर
बच्चों के मन में छिपी भावनाओं को संबल प्रदान करने व बौद्धिक विकास के साथ उनका मार्गदर्शन करने की सकारात्मक सोच रखने वाले निकटवर्ती ऊंटवालिया गांव के ईश्वर राम तांडी गणतंत्रता दिवस के मौके पर गांव की सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 650 बच्चों को निशुल्क पुस्तकें बांटेंगे।
ईश्वर राम तांडी ने भास्कर को बताया कि आज का युवा वर्ग मार्गदर्शन के अभाव में भटक रहा है तथा अच्छी गाइड लाइन के अभाव में गलत संगत का शिकार हो जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने जीवन में छिपी प्रतिभाओं को पहचान लेता है तो निश्चित रूप से आगे बढ़कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकता है। तांडी पहली से पांचवीं तक के बच्चों को अंग्रेजी का शब्दकोष देंगे।
छठी से आठवीं तक के बच्चों को सामान्य ज्ञान व नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को नामचीन लेखक की पुस्तक ‘स्टूडेंट और मन की शक्ति’ वितरित करेंगे। गणतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों को ज्ञानवद्र्धक पुस्तकें देकर उन्हें जीवन में आगे बढऩे की सीख भी देंगे।
शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच
शिक्षाविदों का मानना है कि ईश्वर राम की ज्ञानवद्र्धक पुस्तकें बच्चों को बांटना सकारात्मक सोच है। भामाशाहों के शिक्षा के प्रति ऐसे दृष्टिकोण से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। आने वाली पीढ़ी में नए संस्कार जागृत होंगे।
ऐसे मिली प्र्रेरणा
ईश्वर राम ने बताया कि विद्यार्थियों के जीवन से जुड़ी एक पुस्तक पढऩे से उनके मन में विचार आया है ऐसी पुस्तकें मेहनती बच्चे के हाथ में लग जाए और इनमें लिखी बातों पर कोई भी विद्यार्थी अनुसरण का ले है तो अपने जीवन को सफल बनाकर देश सेवा में योगदान दे सकता है। इसी विचार के बाद उन्होंने ‘स्टूडेंट और मन की शक्ति’ पुस्तक बांटने और उसमें छिपे ज्ञान ज्ञान को बच्चों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया।