- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर इस बार ये होंगे सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर इस बार ये होंगे सम्मानित
भास्कर न्यूज - नागौर
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभिन्न कार्मिकों, समाजसेवियों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम सुरेंद्र सिंह चौधरी, मेड़ता एसडीएम नंदकिशोर राजौरा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी नारायणराम सिरवी, वाणिज्यिक कर विभाग मकराना के गिरिराज जोशी, आयोजना अधिकारी मिसाराम प्रजापत, सामान्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के नरेंद्र सोनी, कनिष्ठ लिपिक मनमोहन कुमावत, परिचालक धर्माराम, अध्यापक अर्जुनराम सारस्वत, वरिष्ठ लिपिक साबिर हुसैन, जायल तहसीलदार गोपाल सिंह यादव, रैगरों का बास उच्च प्राथमिक स्कूल जायल के प्रधानाध्यापक बस्तीराम डूकिया, कनिष्ठ लेखाकार मनोहर लाल मांडण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओगड़ाराम, कनिष्ठ लिपिक प्रहलाद राम, कुचामन पीएचइडी के सहायक अभियंता दाउद अली, डीडवाना कृषि उपज मंडी सचिव डॉ. यशपाल चौधरी, पीएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता, कुचामन सिटी अस्पताल के डॉ. अरुण गौड़, कनिष्ठ लिपिक बनवारी लाल शर्मा, वरिष्ठ लिपिक सुभाष चंद, पशुधन सहायक राम सिंह भाटी, बेरी कलां के सुनील कुमार,
विश्वनाथपुरा के राकेश स्वामी, शिंभूदयाल माली, खेल व प्रतियोगिताओं में उच्च प्रदर्शन के लिए अजीत सिंह, हरजीराम, अनिता महला, विजेश कुमार, फरसना बानो, मेनका बानो, इमराना बानो, धनसुख विलास, किशनलाल सोनी व सौरव लोहिया को सम्मानित किया जाएगा।