- Hindi News
- मोबाइल की दुकान पर अज्ञात कारणों से देर रात लगी आग
मोबाइल की दुकान पर अज्ञात कारणों से देर रात लगी आग
नागौर$ शहर के सुगन सिंह सर्किल स्थित एक मोबाइल की दुकान में शुक्रवार देर रात करीब पौने एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सुगन सिंह सर्किल स्थित रमेश भांभू की मोबाइल शॉप पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दमकल को इसकी सूचना दी। दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से कई मोबाइल व अन्य कीमती उपकरण जलकर राख हो गए।