पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद मिर्धा ने किया दौरा, सुनी समस्याएं

सांसद मिर्धा ने किया दौरा, सुनी समस्याएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मौलासर
नागौर सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा ने गांव छोटी बैरी व डाबड़ा का दौरा कर नागरिकों की समस्या जानी व ग्रामीणों द्वारा बताई समस्या को अतिशीघ्र हल करने का आश्वासन दिया।
मिर्धा के गांव डाबड़ा में पहुंचने पर लादूसिंह, ताराचंद लोमरोड़, घासीराम, सोहनराम, भंवरलाल कल्याण सिंह, आसूसिंह, श्रवण सिंह डाबडा़ ने मिर्धा का स्वागत किया। गांव छोटी बैरी पहुंचने पर मिर्धा का ग्राम विकास समिति व सरपंच मुश्ताक खां ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस मौके पर मिर्धा ने ग्राम विकास समिति भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रसरदखां, बाबूखां, इमदाद खां, सोनू हयात, इकबाल खां इशाक खां आदि ने गांव में पुस्तकालय खुलवाने के लिये ज्ञापन सौंपा इसी प्रकार मिर्धा ने देर शाम गांव छोटी बैरी में सांसद कोटे से सात लाख रुपए की लागत से बनने वाले गंवाई चौक से सीसी सड़क का भी उद्घाटन किया।
सांजू. ग्राम बच्छवारी में शादी-समारोह में शरीक हुईं भाजपा जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार का स्वागत किया गया। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू सिंह रोहिणा ने बताया कि डॉ. बाघमार को जायल विधानसभा सीट से विजयी होने के बाद प्रथम बार ग्राम बच्छवारी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह बच्छवारी, कर्ण सिंह दुधड़ास एवं कर्ण सिंह बच्छवारी आदि मौजूद रहे।
विधायकों का अभिनंदन
परबतसर. विकास समिति द्वारा परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया व मकराना विधायक श्रीराम भींचर का अभिनंदन समारोह शनिवार शाम को बसंत वाटिका बागड़ा निडम के पास में समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने पानी, बिजली शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं का प्राथमिकता से निराकरण करने का भरोसा दिलाया। समिति के अध्यक्ष राजेश गर्ग, सचिव वासुदेव लढा ने समस्याओं के निराकरण की मांग की। पूर्व विधायक राकेश मेघवाल ने सांसद भाजपा का जिताकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही। एसडीएम जगदीशप्रसाद गौड़, पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, कालूराम सोनी, हरजीराम बुगालिया, प्रेमप्रकाश सैनी, मोहनलाल बागड़ा, अरुणकुमार माथुर, रामस्वरूप मोदी, रमेशचंद बोहरा, कानाराम सारण, रामनिवास बुगालिया, मूलचंद शर्मा, प्रेमप्रकाश जोशी, रामनिवास दिवाकर, गजानंद रूंथला, भंवरलाल रिया सहित कई लोग मौजूद थे।
विधायक ने दिए दिशा निर्देश
मेड़ता सिटी. उपखंड स्तरीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक शनिवार को सुबह एसडीएम कार्यालय में एसडीएम नंदकिशोर राजौरा की अध्यक्षता एवं विधायक सुखाराम नेतडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में हुई। पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी, रियां प्रधान रामप्रताप बग्गड़, उप प्रधान मोहनराज उपाध्याय की मौजूदगी में आयोजित बैठक में विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक नेतडिय़ा ने कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें, सरकार की ओर से जो 6 0 दिवसीय कार्य योजना बनाई गई है उसमें हर विभाग अपनी अनुशंसा दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। भाजपा चुनाव प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में मेड़ता व रियां विकास अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर विधायक नेतडिय़ा ने गहरी नाराजगी जाहिर की। बैठक में तहसीलदार नरेश रायजादा, अधिशासी अधिकारी आयुवानसिंह चारण, अधिशासी अभियंता सानिवि देवीलाल आर्य, प्रभुदयाल सिंचाई, सहायक अभियंता विद्युत एनके रंगवाला मेड़ता शहर, चिरंजीलाल चंदेल ग्रामीण, रामदेव सराग जलदाय, बीसीएमओ मेड़ता डॉ. सुशील दिवाकर, डॉ. प्रभुसिंह राठौड़ रियांबड़ी, बीईईओ बगदाराम बारूपाल, सहायक निदेशक $कृषि गिरधारीराम चौधरी, सीआई भंवरलाल देवासी, कार्यक्रम अधिकारी मनीष सैनी आदि ने भी अपने विभाग से संबंधित जानकारी से अवगत कराया।