- Hindi News
- मतदाता दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, बांटे पुरस्कार
मतदाता दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, बांटे पुरस्कार
छात्र-छात्राओं को दिलाया मतदान करने का संकल्प
राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया
भास्कर न्यूज डीडवाना। बांगड़ महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर शनिवार को छात्र-छात्राओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम आरएन शर्मा एवं प्राचार्य प्रो. एचआर इसरान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. इसरान ने बताया कि 25 जनवरी, 1950 में भारत में वयस्क मताधिकार को अपना कर प्रत्येक नागरिक को शासन में भागीदारी का अधिकार प्रदान किया, परंतु देश के आम चुनावों में मतदाता की बढ़ती उदासीनता एक चिंतनीय बात है। इसी प्रकार डीडवाना विकास परिषद समिति द्वारा संचालित महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर एसडीएम आरएन शर्मा की अध्यक्षता में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शर्मा ने कहा कि समाज के हर वयस्क नर-नारी अपने मत का प्रयोग निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर करे। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र माथुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सलीम खां पठान ने किया। प्राचार्य रेणु सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम ने उपस्थित छात्राओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया।
भास्कर न्यूज. मकराना। मकराना में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। विधायक श्रीराम भींचर समारोह के मुख्य अतिथि थे जबकि उपखण्ड अधिकारी एस एम शाह ने अध्यक्षता की। इस मौके पर उपस्थित जनों को निर्वाचन विभाग का संदेश पढ़ कर सुनाया गया तथा मतदाता सूची में पहली बार नाम जुड़वाने वाले युवाओं को शपथ भी दिलवाई गई। समारोह को प्रधानाचार्य गंगाराम गुर्जर, गिरधर पलोड, गणपतलाल टांक, आरके इंदौरा तथा तहसीलदार ओपी कोठारी ने भी संबोधित किया।
नावां सिटी। शहर के उपखंड कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सत्यवीर यादव ने उपस्थित मतदाताओं को जानकारी दी। यादव ने मतदाताओ को शपथ भी दिलवाई।
जसवंतगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जसवंतगढ़ व डाबड़ी में नये मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बीएलओ प्रकाश गुर्जर, संजय मिश्रा, श्रवण स्वामी, हनुमान सिंह, रामावतार उपाध्याय, दिनेश शर्मा, हाकम अली, छगाराम, पृथ्वीदास व मूलाराम आदि मौजूद रहे।
रियांबड़ी। कस्बे में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को उपखंड कार्यालय पर मतदाता दिवस मनाया गया। मतदाता दिवस पर उपखंड अधिकारी रणसिंह ने जागरूक रह कर मतदान करने वयस्कों की प्रजातंत्र में मतदान की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला।
हरसौर। राउमावि में मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नये मतदाताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बीएलओ जलालुद्दीन देशवाली ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर गणपतलाल भाटी,अहसान अली आदि उपस्थित थे।
थांवला। राउप्रावि में मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला परिषद सदस्य कालूराम माली ने कहा कि सभी को आवश्यक रुप से मतदान करना चाहिए। इस दौरान भू अभिलेख निरीक्षक भारमल चौधरी व प्रधानाध्यापक महेश शर्मा ने भी जानकारियां दी।
सांजू। राष्ट्रीय मतदाता दिवस राजकीय सारड़ा सीनियर माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर मनाया गया। मतदान केंद्र के भाग सं. 39, 40, 41 के बीएलओ रूघनाथराम बेंदा एवं भैरूराम गोदारा व सरोज चौधरी हल्का पटवारी उपस्थित रहकर मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र वितरण किया।
रूण. रूण इंदोकली के बीएलओ ने मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। बीएलओ हड़ मान राम ने बताया कि इस अवसर पर सीनियर स्कूल व गांव के मुख्य गुवाड़ों में सभी बीएलओ ने 18 से 20 वर्ष तक के मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने को कहा।
बुड़सू। बरवाला के राउप्रावि में बूथ लेवल अधिकारी सुगनाराम भींचर एवं नोपाराम मेघवाल ने मतदाताओं सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक नरपतसिंह, शिक्षक चतुर्भूज मेघवाल व ग्रामीण मौजूद थे।
शेरानी आबाद। राबाउप्रावि मे मतदाता दिवस समारोहपूर्वक की अध्यक्षता प्रेमचंद काकड़ा एवीईओ डीडवाना ने की। इस मौके पर बीएलओ लियाकत अली, गनी मो, शेर मो, मुनीरदीन ने नये मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए व मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
आलनियावास। कस्बे में शनिवार को मतदाता सूची में जुड़े नए मतदाताओं का बीएलओ ने स्वागत कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीएलओ मदनलाल गुर्जर, टीकमचंद कुमावत, छोटूराम बेनीवाल एवं मुईनुद्दीन कुरैशी ने मतदान के बारे में बताया।
भास्कर न्यूज मीठड़ी। राउमावि, रामावि रींगण, राउप्रावि खींवज, हुसैनपुरा, तिलोटी में बूथ नं. 147 पर बीएलओ. हनुमानाराम ने नव पंजीकृत मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। संस्था प्रधान बनाराम गोठवाल ने मतदाताओ को शपथ दिलाई।