पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वैलरी शॉप में चोरी

ज्वैलरी शॉप में चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौलासर. क्षेत्र में चोरों ने मुख्य धनकोली रोड पर शुक्रवार रात ज्वैलरी शॉप में धावा बोलकर मुख्य काउंटर में पड़े चांदी के गहने उठा ले गए। लादडिय़ा निवासी मुकेश सोनी ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि रात्रि करीब 1.30 बजे मौलासर चौकीदार का फोन आया कि उसके दुकान के ताले खुले हुए हैं। इस पर वह दुकान पहुंचा तो मुख्य काउंटर में चांदी के आभूषण, दो सिलेंडर गायब थे। सोनी ने करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। शनिवार को पुलिस अधिकारी अर्जुनराम ने घटना स्थल का मुआयना किया। शॉप मालिक ने बताया कि शुक्रवार को कुचामन गैस एजेंसी के सिलेंडर वितरण को आए थे। रात को चोर सिलेंडर भी उठा ले गए।