पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे के कारण समय की पटरी से उतरी ट्रेनें

कोहरे के कारण समय की पटरी से उतरी ट्रेनें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड. कोहरा के कारण ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई है। गुवाहाटी से यहां पर आकर बाड़मेर व बीकानेर को जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस शनिवार को 12 घंटे देरी से पहुंच सकी। इसी प्रकार वाराणसी- जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा- जोधपुर चार घंटे, दिल्ली सराय रोहिल्ला- जोधपुर ढाई घंटे, भोपाल- जोधपुर दो घंटे, कालका- बाड़मेर तीन घंटे, दिल्ली- जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस दो घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी एक से दो घंटे देरी से आई।