पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर जयपुर के बीच सुपरफास्ट इंटरसिटी अब नियमित संचालित होगी

जोधपुर- जयपुर के बीच सुपरफास्ट इंटरसिटी अब नियमित संचालित होगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मेड़ता रोड
रेल बजट में घोषित जोधपुर- जयपुर के बीच सुपरफास्ट इंटरसिटी को पांच माह पूर्व होलीडे के रूप में संचालित किया था। जिसे 25 जनवरी से नियमित रूप से चलाने की घोषणा हुई है। अब यह ट्रेन जयपुर तक ही जाएगी। बांदीकुई तक ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
रेल बजट 2013 में घोषित ट्रेन जोधपुर- जयपुर के बीच इंटरसिटी को होलीडे के रूप में 21 अगस्त से संचालित किया गया था। जिसे अब नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। जोधपुर से ट्रेन संख्या 22477 शाम सवा छह बजे रवाना होकर जयपुर रात 10.46 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार जयपुर से ट्रेन संख्या 22478 सुबह छह बजे जयपुर से रवाना होकर साढ़े दस बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी चेयरकार, छह द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 6 जनरल कोच, दो गार्ड कोच सहित कुल 15 कोच होंगे। ट्रेन गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन का संचालन जयपुर तक ही किया जाएगा। बांदीकुई तक ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा।
ट्रेन का ठहराव नावां में भी
नावां सिटी. शनिवार से जोधपुर जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन के नावां में ठहराव पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। रेलवे सूत्रों के अनुसार जोधपुर से चलकर जयपुर की ओर जाने वाली ट्रेन रात्री नौ बजकर अठारह मिनट पर नावां पहुंचेगी। इसी प्रकार जयपुर से चलकर जोधपुर जाने वाली ट्रेन नावां सुबह सात बजकर पंद्रह मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन का नावां रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया गया है।