- Hindi News
- ०......मतदाता दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, बांटे पुरस्कार .............. फोटो
०......मतदाता दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, बांटे पुरस्कार .............. फोटो
छात्र - छात्राओं ने निकाली रैली
भास्कर न्यूज. नागौर
रतन बहन बालिका उमावि में शनिवार को मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी की ओर से रखा गया था। इसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व विधानसभा चुनावों में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में कलेक्टर वीणा प्रधान, जिला प्रमुख बिंदु चौधरी, एसडीएम दलवीर सिंह ढढ्ढ़ा, नगर सभापति बिरदीचंद सांखला, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौधरी, जिला योजनाधिकारी मिसाराम प्रजापत, रतन बहन स्कूल की प्राचार्या पुष्पलता व्यास सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत में सरस्वती पूजन हुआ। साथ ही मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। इसके बाद 23 जनवरी को हुई महाविद्यालय स्तर की वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। भाषण में मिर्धा कॉलेज के लक्ष्मण को प्रथम व विजय लक्ष्मी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। महिला कॉलेज की ललिता मिश्र को भाषण में तीसरा स्थान मिला तो निबंध में प्रथम रही। निबंध में महिला कॉलेज की प्रियंका सारस्वत द्वितीय, ऋतंभरा भाटी व मिर्धा कॉलेज की स्वराज लक्ष्मी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋतंभरा भाटी प्रथम, मिर्धा कॉलेज की ज्योत्स्ना द्वितीय व प्रियंका सारस्वत तृतीय रही। स्लोगन में मिर्धा कॉलेज की पूजा बिश्नोई प्रथम, मोनिका तिवाड़ी द्वितीय, गल्र्स कॉलेज की कांता वैष्णव व मिर्धा की विजय लक्ष्मी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार दिए गए। विधानसभा चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बीएलओ मोहम्मद आरिफ मुल्तानी, दयाल सिंह, गौरी शंकर, विष्णु प्रसाद व विजय कुमार पुरोहित को सम्मानित किया गया। शनिवार को कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली जो शहर के मुख्य मार्गों से कलेक्ट्रेट होते हुए रतन बहन बालिका स्कूल पहुंची। अंत में कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मिर्धा व गल्र्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करते हुए
रैली निकाली। मिर्धा कॉलेज प्राचार्य एचसी महावर व गल्र्स कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुनीता गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रतन बहन स्कूल पहुंची। जागरूकता रैली में एनसीसी व एनएसएस का योगदान रहा। सिंगड़ गांव की राजकीय माध्यमिक स्कूल में भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व प्रधान अखाराम बागडिय़ा व प्रधानाध्यापक देवकरण डिडेल ने युवाओं को अधिकाधिक मतदान करने की शपथ दिलाई। सलेऊ गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में संस्था प्रधान हंसराज सांखला की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें रंगोली, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर बीएलओ राजाराम टाक के मार्गदर्शन में मतदान के प्रति जागरूकता के चित्रों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को मतदान की शपथ दिलवाई।
गांव बापोड़ के राउप्रा विद्यालय में शनिवार को मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। बीएलओ रामनिवास राड़ ने बताया कि कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बूथ पर बैठक आयोजित कर मतदाताओं की जागरूकता व मतदान की अनिवार्यता पर चर्चा की गई। बैठक में पुरखाराम, किशनगोपाल, मनीष गहलोत सहित कई मतदाता उपस्थित थे। ग्राम पंचायत भदाणा में शनिवार को मतदाता दिवस मनाया गया। बीएलओ श्रवण कुमार कादिया व शंकरलाल ने बताया कि क्षेत्र के भाग संख्या २८ व २९ के मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिला कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार ग्राम बासनी में बूथवार मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी बीएलओ, उपसरपंच शौकत अली व पर्यवेक्षक रामनिवास के नेतृत्व में स्कूली बच्चों की एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया।
इसके पश्चात सभी मतदान केंद्रों पर युवा मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा उनके परिचय पत्र बांटे गए।
रोल$ गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में शनिवार को मतदाता दिवस मनाया गया। नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित करते हुए शपथ दिलाई गई। मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
इस दौरान बीएलओ मुखत्यार सिंह, ओमप्रकाश खोजा, चेन प्रकाश पंवार व अनेक मतदाता उपस्थित थे। इसी प्रकार डेह के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार गौड़ के सानिध्य में मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान बीएलओ, रामेश्वरलाल, हनुमान प्रसाद व हरिराम उपस्थित थे।
खींवसर$ उपखंड में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना कर मतदाताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर राउमावि खींवसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार गजेन्द्रसिंह नेण ने मतदाताओं को कहा कि भारत में हर नागरिक को मतदान का अधिकार है। इस दौरान बीएलओ डूंगरराम रेगर, दिनेश शर्मा, राजेश, महेंद्र प्रजापत सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं को उनके परिचय पत्र बांटे गए।
मारवाड़ मूंडवा$ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीएलओ रामनिवास लोमरोड़, जवाहरराम मुंडेल, किशनराम राव, शांति स्वरूप शर्मा ने छात्र छात्राओं को मतदान प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश मिश्र, बीएलओ रामनिवास लोमरोड़ ने भी जानकारी दी।